कमलेश त्रिवेदी की खबर
जगदलपुर, 20 अप्रैल 2025
रविवार का दिन था… लेकिन कुछ बच्चों के लिए ये सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि सपनों की उड़ान भरने का मौका था! आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आज चयन परीक्षा का आयोजन हुआ – और विश्वास कीजिए, 1000 से ज़्यादा बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया!

जिले के 1306 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, और 1007 परीक्षार्थी जगदलपुर के निर्मल विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था – मानो हर एक चेहरा कह रहा हो, “हमें भी आगे बढ़ना है… कुछ कर दिखाना है!”
परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे राज्य स्तरीय प्रेक्षक अपर संचालक श्री ए.आर. नवरंग, जिला स्तरीय प्रेक्षक एसडीएम श्री भरत कौशिक, सहायक आयुक्त श्री जी.आर. शोरी, तहसीलदार श्री रूपेश मरकाम और खंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.एस. भारद्वाज ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त और सराहनीय बताया।
कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजन पूरी तरह सफल रहा – और बच्चों के हौंसले ने बता दिया कि आने वाला कल और भी सुनहरा होगा!
सिर्फ परीक्षा नहीं थी ये… ये था एक कदम उस दिशा में जहाँ सपने हकीकत बनते हैं।
