
सहसम्पदाक-कमलेश त्रिवेदी

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने कहा कि सिख समाज के धर्म गुरूओं का जीवन त्याग, वीरता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। आइए, हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प करें और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लें।
महापौर प्रत्याशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी नगरीय विकाय चुनाव में सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने एवं शहर के विकास में भाजपा सरकार के काम-काजों को हर अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने की बात कहते हुए जीत का मंत्र भी दिया।

निकाय चुनाव को गिनती के दिन शेष हैं। ऐसे में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। दिन-भर वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद संजय पाण्डे शाम से देर रात तक विभिन्न समाजों के साथ बैठकें कर अपने शहर के विकास के लिये तय विज़न को बता रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार की घोषणा पत्र में जारी जनहितैषी वायदों से भी अवगत कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से जिताकर शहर में विकास का कमल खिलाने का आग्रह कर रहे हैं।