जगदलपुर, 8 जून 2025
एनएमडीसी की हालिया भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनएमडीसी द्वारा जारी 995 पदों में से 745 पद अकेले छत्तीसगढ़ के बचेली और किरंदुल खदान क्षेत्रों से संबंधित हैं, फिर भी हैदराबाद से इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कोई प्राथमिकता नहीं रखी गई है।
अजय बिसाई का सवाल – जब जमीन और खनिज छत्तीसगढ़ का है, तो नौकरी बाहरी युवाओं को क्यों?बिसाई ने कहा कि एनएमडीसी का 80 प्रतिशत मुनाफा केवल छत्तीसगढ़ से आता है, जबकि मुख्यालय अब भी हैदराबाद में बना हुआ है।
इससे न केवल राज्य को कॉरपोरेट टैक्स और जीएसटी जैसे राजस्व लाभ से वंचित होना पड़ता है, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी नौकरी के अवसर नहीं मिल रहे हैं
।उन्होंने याद दिलाया कि 1998 में रायपुर में एनएमडीसी मुख्यालय स्थानांतरित करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ था, और बाद में कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कई प्रयास किए — जैसे भर्ती परीक्षा को नागपुर के बजाय जगदलपुर और दंतेवाड़ा में आयोजित करना, प्रधानमंत्री को पत्र लिखना, तथा बार-बार केंद्र से निवेदन करना।नगरनार संयंत्र चालू, फिर भी मुख्यालय बाहर क्यों?
बिसाई ने बताया कि जगदलपुर के पास नगरनार में एनएमडीसी का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र स्थापित हो चुका है और वहां उत्पादन भी आरंभ हो गया है।
इसके बावजूद हैदराबाद में बैठे अधिकारियों द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के खनन संचालन का प्रबंधन किया जा रहा है, जो न केवल तर्कहीन है, बल्कि छत्तीसगढ़ी अस्मिता और युवाओं के हितों के खिलाफ भी है।
भाजपा नेताओं और सांसदों को बतानी चाहिए अपनी स्थितिअजय बिसाई ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार, भाजपा सांसदों और केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है कि वे इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाएं।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को वाकई छत्तीसगढ़ के हितों की चिंता है, तो उसे एनएमडीसी का मुख्यालय छत्तीसगढ़ स्थानांतरित करवाने और भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए।
👉 मुख्य मांगें:एनएमडीसी का मुख्यालय छत्तीसगढ़ स्थानांतरित किया जाएभर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएराज्य के राजस्व और युवाओं के अधिकारों की रक्षा की जाए🗣️ “डबल इंजन सरकार की युवा विरोधी मानसिकता उजागर हो चुकी है, अब जनता जवाब मांगेगी।” – अजय बिसाई
