
कमलेश त्रिवेदी की खबर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के निवास एवं कार्यालयों पर केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा की गई कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान सम्भाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है और विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।