जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं बस्तर जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का आज जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विजय शर्मा स्टेट प्लेन से रायपुर से जगदलपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद वे हेलीकॉप्टर से बीजापुर और सुकमा जिले के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बस्तर संभाग में उनके आगमन को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं। उनके इस दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें होने की संभावना है।
