कमलेश त्रिवेदी की खबर
जगदलपुर, बस्तर — छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ, जिला बस्तर की महिला कर्मचारियों ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव और नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडे को राखी बांधकर पर्व मनाया।

इस दौरान एनएचएम कर्मचारी बहनों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। श्री किरण देव ने आश्वासन दिया कि एनएचएम कर्मचारी बहनों की सभी मांगों का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
कर्मचारी बहनों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए नियमितीकरण के वादे को जल्द ही पूरा किया जाएगा। रक्षाबंधन के इस अवसर को उन्होंने “भविष्य में खुशखबरी मिलने की उम्मीद” के रूप में मनाया।
