
सम्पादक-कमलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
जगदलपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की घोषणा आज कर दी गई। महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा के 29 पार्षदों में से 10 पार्षदों को इसमें शामिल किया गया है।
महापौर ने कहा कि नगर निगम में एमआईसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसके माध्यम से शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। सभी एमआईसी सदस्यों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे नगर निगम के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी के गठन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से एमआईसी का गठन संभव हो सका है।
नगर विकास को मिलेगी गति
महापौर ने भरोसा जताया कि एमआईसी के सभी सदस्य पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास कार्यों को गति देंगे और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।