कमलेश त्रिवेदी की खबर
जगदलपुर (प्रताप देव वार्ड):कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज महिला मंडल एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शंकर देवालय परिसर से एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा महावीर चौक होते हुए पंचपक्ष चौक से निकलकर महादेव घाट तक पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने मां इंद्रावती नदी से पवित्र जल भरकर शंकर शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

यात्रा में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु – बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे – भारी उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। डमरू, ढोल और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
