कमलेश त्रिवेदी की खबर
कोंडागांव, 16 अप्रैल 2025 | अपडेट @ 07:00 AM
कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कोंडागांव DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल की शाम माओवादी विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो खूंखार माओवादी ढेर कर दिए गए।

मारे गए माओवादियों की पहचान पूर्वी बस्तर डिवीजन के कमांडर DVCM हलदर और ACM रामे के रूप में हुई है। हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख, कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ स्थल से 1 AK-47 राइफल, अन्य हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान जारी है।
आईजी बस्तर रेंज श्री पी. सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया था, और सुरक्षा बलों को इसमें महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात पृथक से साझा की जाएगी।
