जगदलपुर/दंतेवाड़ा।बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जन अधिकार कल्याण सामाजिक संघ आगे आया है।
संगठन ने कुल 750 कंबल भेजकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बताया कि हाल ही में वे स्वयं दंतेवाड़ा में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे थे और वहां पीड़ितों की कठिनाइयों को नजदीक से देखा। इसी अनुभव से प्रेरित होकर संगठन ने तत्काल राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया।
राहत सामग्री के अंतर्गत 375 कंबल बस्तर कलेक्टर को सौंपे गए, जबकि शेष 375 कंबल दंतेवाड़ा कलेक्टर को शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
चंद्रिका सिंह ने कहा कि, “जन अधिकार कल्याण सामाजिक संघ आपदा के हर कठिन समय में जिला प्रशासन के साथ खड़ा रहेगा और जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा।”इस पहल से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत मिलने की उम्मीद है।
बाइट:चंद्रिका सिंह, प्रांत अध्यक्ष, जन अधिकार कल्याण संघ
