दंतेवाड़ा, 9 नवंबर 2025 (रविवार)।माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में आज जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाता आ रहा है।
संगठन ने अब तक जगदलपुर एवं आवंराभाटा में रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण, निजी शिक्षण संस्थानों में फीस की लूट, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा बिजली बिल की अधिकता जैसे अनेक जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पाँच नए सदस्यों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।
ये सदस्य इस प्रकार हैं —श्री सुनील सिंह (ग्राम पंचायत पालकी, सालवी, सूरजपुर)श्री भजन सिंह (ग्राम पंचायत मकर बांधा, सूरजपुर)सत्यभामा नागवंशी (नारायणपुर)श्री ठाकुर (बस्तर)श्रीमती भाग्यवती उईके (बस्तर)नव-दीक्षित सदस्यों का संगठन में स्वागत कर उन्हें संघ की नीतियों पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और दीपावली के अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारे एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य श्री प्रमोद कुमार ठाकुर (जिला शिक्षा अधिकारी, दन्तेवाड़ा) श्री चन्द्रिका सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, जनअधिकार सा. क.संघ, छ0ग0) श्री राजीव नाग (सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, दन्तेवाड़ा) श्री निखिल कंवर (कार्यपालन अभियंता, लो.स्वा.याँ.वि. दन्तेवाड़ा), पी.के. अहिरवार, दीपक आदिले, श्री सुशील कुमार टोप्पो (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष)श्री सुदामा ठाकुर (प्रदेश कोषाध्यक्ष) श्री राजेन्द्र पाण्डे (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष) सर्व श्री विपिन तिवारी, कृष्ण कुमार साहू, सुनील झाड़ी, रूपलाल साहू, फूलमनी नाग, तुलसीराम बघेल, संतोष नाग, दिलीप महला रविन्द्र सिंह, इंद्रा ठाकुर, पदमलाल ठाकुर, सत्यभान सिंह जादौन, श्रीमती दुर्गा ध्रुव सर्व श्री श्रीराम पौर्ते, कोटेश्वर राव चापड़ी, राजेश माने, श्रीमती सत्यशिला मेश्राम, रवि तिवारी, श्रीमती शकुन्तला सिंह, चमनलाल वर्मा,श्रीमती इन्द्रा शर्मा, श्रीमती सुनीता सोरीश्रीमती किरण यादव (अम्बिकापुर), शंकरलाल श्रीवास्तव (जगदलपुर) सर्व श्री विनय मण्डल (संभागीय संयोजक)सर्व श्री राजेश साहू (सूरजपुर) तुलसीराम बघेल (कांकेर), कुलदीप भटनागर (जिला अध्यक्ष जगदलपुर), ए. सुधाकर (बीजापुर), पन्नालाल (जिला संयोजक बीजापुर) धर्मेन्द्र कश्यप (जिला संयोजक जगदलपुर) जितेन्द्र सिंह सेठिया जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
