
जगदलपुर के SBI चौक पर कांग्रेस नेताओं की ओर से NEET परीक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और छात्रों के साथ न्याय किया जाना चाहिए।
आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट का भी विरोध किया गया। साथ ही, जगदलपुर की छात्रा स्वर्गीय सुश्री हारिका राव नायडू के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
इसी दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता संकल्प दुबे भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया।
कांग्रेस नेताओं ने NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई, छात्रों के हित में न्याय और स्वर्गीय हारिका राव नायडू के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है।
